Hindi Stories हिंदी कहानियाँ

Inspirational Hindi Stories

प्रेरणादायक हिंदी कहानियाँ Inspirational Hindi Stories

हिंदी कहानियाँ (Hindi Stories) साहित्य की एक ऐसी विधा है जो सामाजिक जीवन एवं परिस्थितियों की उलझनोँ को सहज ही सुलझाकर समझने के लिए आसान बना देती है। कहानियाँ(Stories) अपने समय के समाज का आइना होती हैं। ये कहानियाँ(Stories)  कई बार सच्ची होती हैं तो कई बार लेखक की अपनी कल्पना भी। काल्पनिक कहानियों(Fantacy Stories) के माध्यम से लेखक सामाजिक विसंगतियों में नई सम्भावनओं की कल्पना करता है। काल्पनिक कहानियाँ कई बार अतिशयोक्ति जान पड़ती हैं लेकिन उनमें छिपा संदेश हमेशा यथार्थ और व्यावहारिक होता है। कहानी कई वर्षों के समय को एक छोटे से कैनवॉस में आसानी से उतार लेती है।

दुनियाभर में हर भाषा में कहानियाँ लिखी गई हैं लेकिन हिंदी कहानियों का भण्डार अपार है।

हमारे हिंदी साहित्य‌-कोष में विभिन्न विषयों में अनगिनत कहानियाँ(Stories) उपलब्ध हैं जैसे- देश-भक्ति(Patriotism), प्रेम(Love), सामाजिक-उन्माद (Social Frenzy), सामाजिक-सद्भाव (Social Harmony), सुख-दुःख, भूत-पिशाच, शौर्य(Bravery), जासूसी(Detective) और प्रेरणादायक(Inspirational)।

हिंदी कहानियाँ कुछ लम्बी तो कुछ बहुत ही छोटी होती हैं।

जासूसी और प्रेरणादायक कहानियाँ(Inspirational Stories) लोगों को ज़्यादा आकर्षित करती हैं।

Inspirational Hindi Stories

प्रेरणादायक कहानियाँ(Inspirational Stories) शक्तिशाली हैं। उनके बारे में महान बात यह है कि वे समझने में बहुत आसान हैं और हर कहानी के अंत में हमेशा एक नैतिकता, एक सीख होती है। बच्चों से लेकर वयस्कों और बूढ़ों तक के लिए मार्गदर्शक और उत्प्रेरक का काम करती हैं। बच्चों में अच्छे संस्कारों का सृजन और सही ग़लत की पहचान कराने में ये कहानियाँ सहायक होती हैं। पात्रों और संवादों के माध्यम से कहानी को रोचक बनाया जाता है ताकि वे पाठक के दिलो-दिमाग़ में उतर जाएं। ऐसी कहानियों को पढ़ते हुए पाठक हमेशा एक जुड़ाव महसूस करता है और उसमें उपलब्ध संदेश को आसानी से ग्रहण कर पाता है।  

ये कहानियाँ सच्ची हों या काल्पनिक, हर देश-काल और परिस्थिति में प्रासंगिक होती हैं।

यहाँ हम ऐसी ही छोटी-छोटी और प्रेरणादायक हिंदी कहानियों का संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं, जो हर किसी के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी।

यहाँ प्रस्तुत की जाने वाली कई कहानियाँ सैकड़ों वर्ष पुरानी हैं। कुछ हमारी मौलिक रचनाएँ और कुछ अलग-अलग जगहों से संग्रहित और संकलित की गई हैं। ये कहानियाँ इतनी शक्तिशाली और प्रेरणादायक होती हैं कि आपको सोचने को मज़बूर कर देती हैं। इनमें से कई तो आपको निःशब्द कर देती हैं।

हमारे इस प्रयास पर अपनी प्रतिक्रिया हर कहानी के नीचे कॉमेण्ट बॉक्स में अवश्य दें। 

            -मनोज श्रीवास्तव