Site icon MSUVACH

What is the Corona/ Covid-19 Virus Really Teaching us? -By Bill Gates

COVID-19

COVID-19

Coronavirus: वास्तव में हमें क्या सिखा रहा है? || Beautiful message from Bill Gates ||

Beautiful message from Bill Gates

Corona/ Covid-19 Virus आज एक वैश्विक महामारी(Pandemic) का रूप ले चुका है, लगभग समूची दुनिया जैसे ठहर सी गयी है। चीन के वुहान शहर से दिसम्बर 2019 से शुरू हुआ संक्रमण, आज दुनिया के 200 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है। 4 लाख से भी ज़्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। 18 हज़ार से भी ज़्यादा लोग अपनी जानें गवां चुके हैं। दुनिया का हर देश विकसित, विकासशील या आर्थिक रूप से पिछड़े कोई भी Corona/ Covid-19 Virus के क़हर से अछूता नहीं बच रहा है।

ऐसा लग रहा है मानो सारा विश्व एक ही पंक्ति में खड़ा हो गया है। जहाँ एक ओर लोग इस अप्रत्याशित आपदा से भयभीत नज़र आ रहे हैं, वहीं दुनियाभर की सरकारें किंकर्तव्य विमूढ़ नज़र आ रही हैं। वैकल्पिक उपाय तलाश रही हैं।

रोज़ ही दुनियाभर से लोग इसके सम्बंध में अपनी-अपनी समझ से संदेश और राय ज़ाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में दुनिया के मश्हूर सॉफ्टवेयर डेवलपर (Software Developer), निवेशक (Investor), उद्यमी (Entrepreneur) और समाजसेवी (Philanthropist) बिल गेट्स का एक संदेश कई दिनों से ख़ूब चर्चा में है, जिसमें उन्होने इस वैश्विक महामारी Corona/ Covid-19 Virus को एक अलग ही नज़रिये से देखने की बात कही है। उनका मूल संदेश अंग्रेज़ी में है जिसका सरल हिंदी में अनुवाद प्रस्तुत करने का प्रयास हमनें किया है, उम्मीद है आपको समझ आयेगा और पसंद भी आयेगा।

Corona/ Covid-19 Virus वास्तव में हमें क्या सिखा रहा है? – बिल गेट्स

Beautiful message from Bill Gates on Corona/ Covid-19 Virus Software Developer, Investor, Entrepreneur, Philanthropist

मेरा दृढ़ विश्वास है कि जो कुछ भी होता है, उसके पीछे एक आध्यात्मिक उद्देश्य होता है, चाहे वह हमें अच्छा लगे या बुरा। जैसा कि मैंने इस विषय पर चिंतन किया है, मैं आपके साथ साझा करना चाहता हूं कि मुझे क्या लगता है

Corona/ Covid-19 Virus वास्तव में हमारे लिए क्या कर रहा है:

1.Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हम सभी समान हैं, चाहे हमारी संस्कृति, धर्म, व्यवसाय, वित्तीय स्थिति या हमारी प्रसिद्धि कुछ भी हो। यह रोग हम सभी के साथ समान रूप से व्यवहार करता है, शायद हमें भी करना चाहिए। यदि आप मुझ पर विश्वास नहीं करते हैं, तो बस टॉम हैंक्स से पूछें

2. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हम सभी जुड़े हुए हैं। और एक चीज़ जो एक व्यक्ति को प्रभावित करती है उसका  दूसरे पर भी प्रभाव पड़ता है। यह हमें याद दिला रहा है कि हमने जो झूठी सीमाएं लगाई हैं, उनका बहुत कम मूल्य है, क्योंकि इस वायरस को पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। यह थोड़े समय के लिए हम पर अत्याचार करके, हमें याद दिला रहा है,  इस दुनिया में उन लोगों की, जिनका पूरा जीवन उत्पीड़न में बीता है।

3. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हमारा स्वास्थ्य कितना अनमोल है और हम इसे कैसे उपेक्षित करते हैं पोषक तत्वों (Nutrient) को न लेकर, ख़राब भोजन और पीने का पानी जो रसायनों से दूषित होता है, पर ध्यान न देकर। यदि हम अपने स्वास्थ्य की देखभाल नहीं करते हैं, तो हम निश्चित रूप से बीमार हो जाएंगे।

4. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हमारा जीवन कितना छोटा है और जो हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, वह है एक-दूसरे की मदद करना, ख़ासकर जो बुज़ुर्ग या बीमार हैं। हमारा उद्देश्य टॉयलेट रोल(toilet roll) ख़रीदना भर  नहीं है।

5. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हमारा समाज कितना भौतिकवादी हो गया है और कैसे? मुश्किल की घड़ी में, हमें याद आया कि यह आवश्यक है (भोजन, पानी, दवा) जो हमें चाहिए। बज़ाय उन विलासिता की चीज़ों के जिनको हम कभी-कभी अनावश्यक रूप से महत्व देते हैं।

6. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हमारा परिवार और घरेलू जीवन कितना महत्वपूर्ण है और हमने इसकी कितनी उपेक्षा की है। यह हमें अपने मकानों (Houses) में वापस जाने के लिए मज़बूर कर रहा है ताकि हम उन्हें फिर से घर (Home) बना सकें और हमारी पारिवारिक इकाई को मज़बूत कर सकें।

7. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हमारा असली काम हमारा पेशा (Job) नहीं है, यह तो वो है जो हम करते हैं, न कि हम जो करने के लिए बनाए गए थे। हमारा असली काम एक-दूसरे की देखभाल करना, एक-दूसरे की रक्षा करना और एक-दूसरे को फ़ायदा पहुँचाना है।

8. Corona/ Covid-19 Virus हमें हमारे अहंकार को रोककर रखने की याद दिला रहा है। यह हमें याद दिला रहा है कि हम कितना महान सोचते हैं, हम कितने महान हैं या दूसरे लोग हमें कितना महान समझते हैं इस सब का कोई मतलब नहीं है। एक वायरस हमारी दुनिया को एक ठहराव की स्थिति में ला सकता है।

9. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि स्वतंत्रता की शक्ति हमारे हाथ में है। हम एक-दूसरे को सहयोग करना और मदद करना, साझा करना, देना, एक-दूसरे की मदद करना और एक-दूसरे का समर्थन करना चुन सकते हैं या हम स्वार्थी होना चुन सकते हैं,ज़माख़ोरी करना और केवल अपना ख़याल रखना चुन सकते हैं। दरअसल, यह मुश्किलें ही हैं जो हमारे असली रंग को सामने लाती हैं।

10. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हम धैर्य (Patient) रख सकते हैं, या हम घबरा (Panic) सकते हैं। हम या तो यह समझ सकते हैं कि इस प्रकार की स्थिति इतिहास में पहले भी कई बार हुई है और बीत जाएगी, या हम घबरा सकते हैं और इसे दुनिया के अंत के रूप में देख सकते हैं। परिणामस्वरूप ख़ुद को फ़ायदे से अधिक नुक़सान पहुँचा सकते हैं।

11. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि यह या तो एक अंत हो सकता है या एक नई शुरुआत। यह आत्म-अवलोकन और समझदारी का समय हो सकता है, जहां हम अपनी ग़लतियों से सीखते हैं। या यह एक चक्र की शुरुआत हो सकती है जो तब तक ज़ारी रहेगा जब तक हम अंततः उस सबक़ को नहीं सीखते जिसके लिए हमें बनाया गया हैं।

12. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हमारी पृथ्वी बीमार है। यह हमें याद दिला रहा है कि हमें वनों की कटाई की दर को उसी तत्परता से देखने की आवश्यकता है जिस तत्परता से आज की स्थिति में हम बाज़ार से रोज़मर्रा की चीज़ों के ग़ायब होने को देख रहे हैं। हम बीमार हैं क्योंकि हमारा घर (हमारी पृथ्वी) बीमार है।

13. Corona/ Covid-19 Virus हमें याद दिला रहा है कि हर मुश्किल के बाद हमेशा आसानी होती है। जीवन चक्रीय है, और यह इस महान चक्र में सिर्फ एक चरण है। हमें घबराने की ज़रूरत नहीं है; यह भी गुज़र जाएगा।

14. जहां कई लोग Corona/ Covid-19 virus को एक महान आपदा के रूप में देखते हैं, मैं चाहता हूँ कि इसे एक “महान सुधारक” (Great Corrector)  के रूप में देखा जाय।

यह हमें उन महत्वपूर्ण सीखों (Important Lessons) की याद दिलाने के लिए भेजा गया है जिन्हें हम भूल गए हैं, और यह हमारे ऊपर है कि हम उन्हें सीखेंगे या नहीं।

Bill Gates.

Source: https://dinabegum.com 
Image: Google

Exit mobile version